केरलासेरी में सोमवार को एक घर से जुड़े शेड में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस को संदेह है कि जिस शेड में विस्फोट हुआ, वहां एक कथित अवैध पटाखा निर्माण इकाई चलाई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना अब्दुल रजाक नाम के एक व्यक्ति के आवास पर सुबह करीब 10 बजे हुई।
उन्होंने कहा, हमें मानव शरीर के बिखरे हुए टुकड़े मिले हैं। मामले की जांच जारी है। हम अभी तक मृतकों की पहचान नहीं कर पाए हैं।