फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे में 4000 ई-मेल से मिली कालेधन की खुफिया जानकारी

Tue, 20 Dec 2016 01:46 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
कालेधन पर लगाम लगाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में अब ईमेल के जरिए भी कालाधन रखने वालों की जानकारी जुटा रही है। सरकार की ओर से इस संबंध में बनाई गई वेबसाइट blackmoneyinfo@incometax.gov.in पर 72 घंटे के अंदर करीब 4,000 संदेश आ चुके हैं। इसको लेकर वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि वेबसाइट को लेकर सरकार को अच्छा परिणाम मिल रहा है।
विज्ञापन


टैक्स अधिकारियों और वित्त खुफिया एजेंसी (एफआईयू) आघोषित आय और कालेधन पर लगातार छापामारी कर रही हैं। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि एफआईयू द्वारा रोजाना छापामारी की जा रही है। सरकार का मानना है कि वेबसाइट के जरिये कालाधन पर रोक लगाने में कामयाबी मिल रही है। आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी मिलकर पूरे देश में अलग-अलग जगह छापामारी कर रहे हैं।

छापेमारी के दौरान पुराने और नये नोट के साथ भारी मात्रा में ज्वैलरी भी जब्त की जा रही है। देश के कई बैंकों में भी छापेमारी जारी है। पुराने नोट के साथ धांधली के चलते बैंक के कई अधिकारियों को बर्खास्त और निलंबित भी किया जा चुका है। जनधन खातों के साथ सहकारी बैंकों में भी नये और पुराने नोटों को लेकर धांधली देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें