फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी वकील की एक दलील ने सलमान की उम्मीदों पर फेर दिया पानी

Fri, 06 Apr 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
1 of 5
20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में सजा काट रहे सुपरस्टार सलमान खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सरकारी वकील की एक दलील ने सलमान को जेल में फिर रात काटने के लिए मजबूर कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, मामले की सुनवाई अब ट्रायल कोर्ट से सेशन कोर्ट पहुंच गई है और शुक्रवार को ये तय माना जा रहा था कि सलमान को जमानत मिल सकती है। लेकिन, सलमान की उम्मीदों पर पानी उस वक्त फिर गया जब सरकारी वकील ने जज के सामने एक दलील पेश कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट कार्यवाही शुरू होते ही सलमान के वकील महेश बोहरा ने जमानत के लिए याचिका दायर की। सलमान के वकील ने 54 दलीलें पेश की और जमानत की मांग की।

4 of 5
इस बीच जब सरकारी वकील पोखर राम बिश्नोई ने एक दलील रखी तो सलमान की मुश्किलें और बढ़ गई। बिश्नोई ने सलमान की जमानत का विरोध करते हुए कोर्ट से कहा कि ट्रायल कोर्ट में केस से जुड़े रिकॉर्ड सेशंन कोर्ट में लाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिश्नोई की इस दलील को सुनते ही जज ने रिकॉर्ड मुहैया कराने के ऑर्डर दे दिए और सलमान की जमानत को कल यानि शनिवार तक टाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें