फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Crash: भारत में ही है दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स, नागरिक उड्डयन मंत्री ने दी अहम जानकारी

Tue, 24 Jun 2025 02:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्लैक बॉक्स एक छोटा उपकरण होता है, जो उड़ान के दौरान विमान के बारे में जानकारी रिकॉर्ड करता है। विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में ये ब्लैक बॉक्स बेहद अहम होता है।
विज्ञापन
एअर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने मंगलवार को बताया कि इस महीने की शुरुआत में अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स भारत में ही है और उसकी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो द्वारा जांच की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि एअर इंडिया विमान के ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए विदेश भेजा जाएगा। बीती 12 जून को लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एक छात्रावास की इमारत पर क्रैश हो गया था। इस विमान हादसे में 270 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 241 लोग विमान के यात्री थे। हादसे में एक यात्री जीवित बचा। 
विज्ञापन


विमान दुर्घटना की जांच में बेहद अहम होता है ब्लैक बॉक्स
एअर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स 13 जून को घटनास्थल से बरामद किया गया था। ब्लैक बॉक्स एक छोटा उपकरण होता है, जो उड़ान के दौरान विमान के बारे में जानकारी रिकॉर्ड करता है। विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में ये ब्लैक बॉक्स बेहद अहम होता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए विदेश भेजा जाएगा। हालांकि अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने साफ कर दिया है कि ब्लैक बॉक्स भारत में ही है और उसकी जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Iran Israel Row: ईरान-इस्राइल तनाव के बीच ठप हुईं वैश्विक हवाई उड़ानें, रद्द करनी पड़ीं 750 से ज्यादा फ्लाइट्स
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में लग सकता है समय
जांच में कितना समय लग सकता है? इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह तकनीकी मामला है और एएआईबी को जांच करने दें और पूरी प्रक्रिया होने दें। फिक्की और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संयुक्त रूप से हेलीकॉप्टर एवं लघु विमान शिखर सम्मेलन 2025 कार्यक्रम से इतर मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया गया है और जांच की जा रही है। ब्लैक बॉक्स से विमान दुर्घटना के समय क्या हुआ, इसकी जानकारी मिल सकेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें