फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलाल की जगह बीएल संतोष भाजपा के संगठन महासचिव नियुक्त

Sun, 14 Jul 2019 06:13 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीएल संतोष (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी में संगठन के स्तर पर बड़े फेरबदल सामने आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक पत्र के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संयुक्त महासचिव रहे बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

विज्ञापन






बता दें इससे पहले इस पद पर रामलाल थे। शनिवार को ही उन्हें वापस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया। 67 वर्षीय रामलाल ने लगभग 14 साल भाजपा में पूरे किए। राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, और अब जगत प्रकाश नड्डा तक 4 भाजपा अध्यक्षों के साथ काम किया।

बता दें कि रामलाल भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में काम करते थे और संघ व पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। अब उन्हें वापस संघ में बुला लिया गया है। 
विज्ञापन


2005 में बीजेपी के संगठन महासचिव संजय जोशी की विवादित सीडी आने के बाद उन्हें भाजपा से हटा दिया गया था। उसके बाद 2006 की शुरुआत से रामलाल बीजेपी में संगठन महासचिव का काम देख रहे हैं। भाजपा में पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें