फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: खरगे बोले- कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की दुर्दशा के लिए भाजपा की नीति जिम्मेदार, रोका जा रहा वेतन

Tue, 10 Jan 2023 05:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खरगे ने एक ट्वीट में कहा, कश्मीरी पंडित कर्मचारी अपने जीवन के अधिकार और ट्रांसफर की मांग को लेकर बीते 245 से ज्यादा दिनों से विरोध कर रहे हैं। उनका वेतन महीनों से रोका जा रहा है और उनकी सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी पंडित कर्मचारी की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को भाजपा पर हमला बोला। खरगे ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी की 'इस्तेमाल करो और फेंक दो और विश्वासघात करो' की नीति उनकी दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है। 

विज्ञापन


खरगे ने एक ट्वीट में कहा, कश्मीरी पंडित कर्मचारी अपने जीवन के अधिकार और ट्रांसफर की मांग को लेकर बीते 245 से ज्यादा दिनों से विरोध कर रहे हैं। उनका वेतन महीनों से रोका जा रहा है और उनकी सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। उन्होंने कहा, भाजपा की उपयोग करो, इस्तेमाल करो, छोड़ दो और विश्वासघात करो की नीति उनकी दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है। 

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चादूरा में बीते साल मई में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की आतंकवादियों ने उनके कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन


विरोध करने वाले कर्मचारियों के एक समूह ने भी घाटी छोड़ दी थी और जम्मू में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि सुरक्षा की स्थिति में सुधार होने तक उन्हें घाटी से बाहर ट्रांसफर कर दिया जाए। 

हालांकि, जम्मू-कश्मीर प्रशासन कश्मीरी पंडितों की अधिकांश मांगों पर गौर करने के लिए सहमत हुआ, लेकिन उसने कथित तौर उन्हें कश्मीर से बाहर ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया। इसने विरोध करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अपना रुख और कड़ा कर दिया और उन लोगों का वेतन रोक दिया जो काम पर नहीं लौटे। 
विज्ञापन


कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग कुंडबाराव पोले ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि कश्मीरी पंडित समुदाय के अधिकांश कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें