झारखंड के चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मुद्दों को खूब जोरशोर से उठाया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अयोध्या में जल्दी ही दुनिया का सबसे बड़ा राममंदिर बनवाने का वायदा तक किया। लेकिन चुनाव परिणाम बताते हैं कि उसे इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
वहीं आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय मुद्दों पर बोलने से बच रही है। उसके नेता अपने कार्यक्रमों में लगातार उन्हीं मुद्दों को उठा रहे हैं जिन्हें अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने कार्यकाल में किया है।
रविवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में आप नेता अरविंद केजरीवाल ने दुहराया कि उनकी राजनीति के केंद्र में आम आदमी ही रहेगा। इस सवाल पर कि क्या मुफ्त बिजली और पानी की योजनाएं चुनाव के बाद बंद की जा सकती हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं हमेशा चलती रहेंगी।
बल्कि समय के साथ उनमें और भी इजाफा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ईमानदारी से लिए गए टैक्स को ईमानदारी से जरुरतमंदों तक पहुंचा रही है। और सरकार की आय में बढ़ोतरी के साथ लोगों की सुविधाएं लगातार बढ़ती रहेंगी।