फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति हमेशा धर्म के साथ चलती है, धर्म का मतलब 'आचार संहिता' है : जेपी नड्डा

Fri, 03 Jan 2020 06:48 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के वडोदरा में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए धर्म को लोगों का मार्गदर्शन करने वाली ‘आचार संहिता’ बताते हुए कहा कि धर्म के बिना राजनीति का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा, 'मेरा मानना है कि राजनीति हमेशा धर्म के साथ चलती है। और धर्म का मतलब है 'आचार संहिता'। धर्म का मतलब है क्या करना है, क्या नहीं करना है। धर्म का मतलब है क्या उचित है, क्या अनुचित है।'
 
विज्ञापन





नड्डा ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में स्वामीनारायण संप्रदाय के अनुयायियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में सबसे अधिक आवश्यकता धर्म की होती है। उन्होंने कहा कि समाज में ये प्रश्न बार-बार खड़ा होता है कि राजनीति का धर्म से संबंध क्या है। मेरा ये मानना है कि राजनीति धर्म के बगैर विवेकहीन है। उसका कोई अर्थ नहीं है। राजनीति हमेशा धर्म के साथ चलती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी विरोधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नकारात्मकता फैलाकर रोकने का प्रयास किया तब प्रधानमंत्री विकास में सबको साथ लेकर और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़े। उन्होंने मोदी सरकार की कई उपलब्धियां गिनवाईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें