फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सुकांत मजूमदार के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया हमला, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Dec 2022 01:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलकाता

सार

भाजपा दक्षिण कोलकाता जिला अध्यक्ष एस चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमले के विरोध में कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं। कार्यकर्ता सड़क जाम कर हमले का विरोध कर रहे है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष के काफिले के हमले के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला कर मुझे मारने का प्रयास किया। साथ ही कार तोड़ने की कोशिश की। शुक्र है कि सुरक्षाकर्मी साथ थे। उन्होंने कहा कि हमलावर टीएमसी के झंडे लेकर आए थे। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। सरकार के खिलाफ भाजपा अपनी लड़ाई जारी रखेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ता यह सोचकर मारने आए थे कि मेरे मरने के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। लेकिन भाजपा में हजारों सुकांत मजूमदार हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मारने से भाजपा खत्म नहीं होगी। उधर घटना के विरोध में दक्षिण कोलकाता के सलीमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। भाजपा दक्षिण कोलकाता जिला अध्यक्ष एस चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमले के विरोध में कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं। कार्यकर्ता सड़क जाम कर सरकार का विरोध कर रहे है। 
विज्ञापन

 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें