फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय ले जाते बीजेपी कार्यकर्ता को मार डाला

Thu, 18 Aug 2016 07:03 PM IST
इमरान कुरैशी/ बीबीसी
विज्ञापन
गाय विवाद - फोटो : BBC
विज्ञापन
कर्नाटक के तटीय उडुप्पी जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता को बीती रात विश्वहिंदू परिषद (वीएचपी) और हिंदू जागरण वेदिक (एचजेवी) के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से पीट पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


उडुपी जिले के सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस केपी बालकृष्णा के अनुसार, प्रवीन पुजारी पर वीएचपी और एचजेवी के कार्यकर्ताओं ने उस समय हमला कर दिया जब वे दो गायों को कथित तौर पर बूचड़खाने ले ले जा रहे था।

यह इलाका करकाला तालुक के हेब्री पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। बालकृष्णा ने बताया कि प्रवीन पुजारी पर हमला बुधवार की रात करीब 8.15 पर हुआ और रात 11 बजे ब्रह्मवार अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


प्रवीन के साथ अक्षय देवदिगा भी थे जिन्हें वीएचपी और हिंदू जागरण वेदिक के कार्यकर्ताओं ने मारा। अक्षय का अभी इलाज चल रहा है। जैसे ही सूचना मिली कि प्रवीण और अक्षय दो गायों को बूचड़खाना ले जा रहे हैं, वीएचपी और एचजेवी के लगभग 20 कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए और उन्होंने गाय ले जा रही गाड़ी को रोका और दोनों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर हिंदू जागरण वेदिक के कार्यकर्ता हैं और इस संगठन का निर्माण दो महीने पहले हुआ है। इससे पहले वे वीएचपी के सदस्य कहलाते थे।

बालकृष्ण ने बताया कि अभी तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकियों की खोज की जा रही है। मंगलुरु और उडुपी संयुक्त दक्षिण कन्नड़ जिले से अलग हुए जिले हैं और यहां पिछले दो दशकों से गौ रक्षा के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।

मंगलुरु शहर 2009 में तब चर्चा में आया था जब श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के पब जाने को लेकर हमला कर दिया था। यह हमला चर्च हमले के बाद ही किया गया था, तब कर्नाटक में बीजेपी की सरकार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें