केरल के कन्नूर में बीजेपी समर्थक की हत्या के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में सचिवालय के बाहर बीजेपी समर्थकों का उग्र प्रदर्शन पार्टी जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे कन्नूर जिले में बंद का ऐलान किया है। बुध्ावार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी समर्थक की हत्या से खफा होकर हड़ताल भी की थी।
आपको बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले भी पिछले महीने एक बीजेपी कार्यकर्ता पर सीपीआई (एम) के सदस्यों ने कथित तौर पर हमला किया था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मई में जब से पी विजयन की लेफ्ट सरकार सत्ता में आई है, कन्नूर जिले में 50 राजनीतिक हमले और चार हत्याएं हो चुकी हैं, बीजेपी और सीपीएम के सदस्य यहां लगातार आमने-सामने रहते हैं।