फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व रक्षामंत्रियों से बेहतर है मेरी पोशाक: परिकर 

Thu, 13 Oct 2016 07:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने बुधवार को अपनी सादगी पसंद पोशाक का राज खोलते हुए कहा कि उन्हें सूट जैसी पश्चिमी पोशाक में असहजता महसूस होती है। लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी यह पोशाक पूर्ववर्ती रक्षामंत्रियों के परिधानों की तुलना में बेहतर ही है। 
विज्ञापन


बांद्रा में एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री से उनकी ड्रेसिंग सेंस के बारे में पूछा गया था। सवाल पूछने वाले ने उनसे कहा कि सरकारी तंत्र का एक बड़ा हिस्सा मानता है कि रक्षा मंत्री जैसा अहम पद संभालने के बावजूद परिकर सादगी पसंद हैं।

इसके जवाब में परिकर ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मुझे सूट जैसे पश्चिमी परिधानों में असहजता महसूस होती है। लेकिन पूर्ववर्ती रक्षा मंत्रियों से तुलना की जाए तो मेरी पोशाक बेहतर है। लेकिन अपनी सादगी के लिए मैं एक अन्य आईआईटियन राजनेता की तरह समर्थन पाना नहीं चाहता हूं।’ रक्षा मंत्री का इशारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें