फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में मुख्यमंत्री के गांव में कार्यकर्ता की हत्या से खफा भाजपा करेगी हड़ताल

Wed, 12 Oct 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/कुन्नूर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
केरल के कन्नूर जिले में राजनीतिक वर्चस्व के लिए खूनी संघर्ष थमने का नाम नही ले रहा है। बीते सोमवार को कुन्नूर जिले में मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के एक 40 साल के कार्यकर्ता मोहनन के की हत्या के प्रतिशोध में बुधवार को भाजपा के 25 वर्षीय कार्यकर्ता रेमित की हत्या कर दी गई। हत्या से नाराज बीजेपी ने आज हड़ताल की घोषणा की है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पी विजयन के गांव में अपने कार्यकर्ता की बुधवार को हुई हत्या पर भाजपा ने गहरी नाराजगी जताई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने इस मामले में मुख्यमंत्री से चुप्पी तोड़ने की मांग की है। राव ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर राज्य में भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। 
इसी क्रम में बुधवार को केरल के कन्नूर जिले के पिनराई गांव में भाजपा कार्यकर्ता रेमित की हत्या कर दी गई। रेमित के पिता की भी साल 2002 में हत्या कर दी गई थी। 48 घंटे के भीतर हत्या की यह दूसरी वारदात है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को इसी जिले में माकपा नेता मोहनन की उसकी दुकान में घुसकर हत्या कर हत्या कर दी गई थी। माकपा ने आरोप लगाया था कि इस घटना में संघ के कार्यकर्ताओं का हाथ है। भाजपा ने हत्या के विरोध में आज सुबह 6 बजे से 12 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है।   भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चिंता जताई है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि केरल में मुख्यमंत्री के क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला गंभीर चिंता का विषय है और इससे राजनीति की बू आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें