फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ता के पैर में लगी गोली, टीएमसी पर लगा आरोप

Fri, 11 Oct 2019 09:41 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, 24 परगना
विज्ञापन
राम प्रसाद मंडल - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में भाजपा के एक कार्यकर्ता को गोली मारी गई है। 38 साल के कार्यकर्ता का नाम राम प्रसाद मंडल है। उन्हें उनके घर के पास दाएं पैर में गोली मारी गई है। भाजपा का कहना है कि मंडल को इसलिए गोली मारी गई है क्योंकि वह पिछले कुछ दिनों से जय श्री राम का नारा लगा रहे थे, खासतौर से दुर्गा पूजा के दौरान। 

विज्ञापन


मंडल के परिवार ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आरोप लगाया है क्योंकि उन्होंने जय श्री राम का नारे लगाने पर आपत्ति जताई थी। दक्षिण 24 परगना (पूर्व) के जिलाध्यक्ष सुनीप दास ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के उभरने के बाद टीएमसी को खतरा हो गया है और वह भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं। स्थानीय टीएमसी नेता नियमित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं।




रामप्रसाद के भाई निमाई मंडल ने कहा, 'मैं थोड़ी देर के लिए बाहर गया था और जब मैं वापस आया तो मैंने देखा कि मेरा भाई पैर पर लगी चोट के कारण बैठा हुआ है। उसने बताया कि उसे गोली मारी गई है। मेरी दुर्गा पूजा के फंड को लेकर एक समूह से लड़ाई हुई थी। हो सकता है कि उन्होंने मेरे भाई पर हमला किया हो। इसके अलावा मेरा भाई सड़कों पर जय श्री राम का नारा लगाता था जो दूसरा कारण हो सकता है। पहले भी उसपर दो बार हमला किया जा चुका है।'
विज्ञापन


राम प्रसाद मंडल इस समय बरुईपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। टीएमसी के स्थानीय नेता श्याम सुंदर चक्रबर्ती ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस घटना में संलिप्त नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें