उत्तरी बंगाल के कूच बिहार जिले के तुफानगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता मृत पाया गया। मृतक के परिवार का आरोप है कि उसे टीएमसी के गुंडों ने मार डाला। वारदात के पश्चात इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में कोई राजनीतिक कोण नहीं है।