गुजरात में सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत के जश्न को हिमाचल की हार ने थोड़ा फीका कर दिया। हालांकि गुजरात में ऐसी जीत हासिल करने की तैयारी पार्टी ने बीते विधानसभा चुनाव में ग्रामीण और आदिवासी इलाके से मिले झटके के तत्काल बाद ही शुरू कर दी थी। इस जीत में आम आदमी पार्टी भी एक बड़ा फैक्टर थी।
आप के नहीं लड़ने से भी मिलती बड़ी जीत
भाजपा को करीब 53 फीसदी मत हासिल हुए हैं। ऐसे में अगर आप चुनाव मैदान में नहीं होती तो भी भाजपा को बड़ी जीत हासिल होती। हालांकि आप की उपस्थिति ने बड़ी जीत की संभावना को गुजरात के इतिहास की सबसे बड़ी जीत के रूप में बदल दिया। कांग्रेस को बीते चुनाव के मुकाबले 14% से भी अधिक वोटों का नुकसान हुआ, जबकि आप को करीब 13 फीसदी मत मिले।
आप पर थी निगाहें
गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व गृह राज्य मंत्री गोर्धन झड़पिया के मुताबिक हमें अनुमान था कि अगर आप को दस फीसदी से जितना अधिक मत मिलेंगे हमारी सीटों की संख्या उतनी ही ज्यादा होगी।
गुजरात में भाजपा की जीत के पांच फैक्टर