फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा ने जीतीं 47 सीट, कांग्रेस को 75 में से मिलीं 16 नगरपालिकाएं

Tue, 20 Feb 2018 04:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में भाजपा ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए सोमवार को निकाय चुनाव की 75 में से 47 नगरपालिकाएं जीत लीं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को 16 नगरपालिकाओं में विजय मिली। जबकि एनसीपी और बसपा के हाथ एक-एक शहरी निकाय लगा। चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत का स्वाद चखा है। छह सीटों पर अब तक कोई परिणाम नहीं निकल पाया है। 

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त वरेश सिन्हा ने बताया, इन नगरपालिकाओं में पिछले शनिवार को मतदान हुआ था। उन्होंने बताया, 24 शहर में 75 नगरपालिका के कुल 2060 वार्ड पर मतदान हुआ। इसमें से भाजपा ने 1167, कांग्रेस ने 630, एनसीपी ने 28 और बसपा ने 15 वार्ड जीते। छोटे दलों को 18 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 202 वार्ड में जीत मिली। वरेश के मुताबिक चुनाव शांति पूर्ण रहा। 

भाजपा कार्यकर्ता ने पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, परिणाम बताते हैं कि गुजरात के लोगों का भाजपा में विश्वास कायम है। वहीं कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने कहा, पार्टी ने पिछली बार से प्रदर्शन बेहतर किया है। कांग्रेस ने पिछली बार आठ नगरपालिका में जीत हासिल की थी। उन्होंने दावा किया कि निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से कांग्रेस बीस अन्य नगरपालिकाओं में अपना अध्यक्ष बैठाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के गृह नगर में रिकार्ड प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह नगर वडनगर में 28 में से 27 सीट भाजपा ने जीती हैं। एक सीट कांग्रेस ने जीती वह भी वहां, जहां प्रत्याशी भाजपा का क्षेत्रीय महामंत्री था। भाजपा से टिकट न मिलने पर उसने पाला बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें