फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: सभापति की नकल किए जाने पर गरमाई सियासत, आज BJP की महिला सांसद करेंगी विरोध-प्रदर्शन

Wed, 20 Dec 2023 02:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कल विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते दिखे थे। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बनर्जी का वीडियो बनाते दिखाई दिए थे। इसी पर सियासी बवाल मच गया है। 
विज्ञापन
भाजपा की महिला सांसद करेंगी विरोध - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद द्वारा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल किए जाने के मामले में सियासत गरमा गई है। सभापति के अपमान के विरोध में भाजपा की महिला सांसद बुधवार दोपहर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, 19 दिसंबर को विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते दिखे थे। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बनर्जी का वीडियो बनाते दिखाई दिए थे। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने तृणमूल सांसद की आलोचना की। धनखड़ ने कहा था कि यह शर्मनाक, हास्यास्पद, अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना की वीडियोग्राफी कर रहा है।

मैं यह बर्दाश्त नहीं...
धनखड़ ने कहा, 'मुझे परवाह नहीं है कि आप जगदीप धनखड़ का कितना अपमान करते हैं। पर मैं भारत के उपराष्ट्रपति, किसानों और अपने समुदाय का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगा कि अपने पद की गरिमा की रक्षा नहीं कर सका, इस सदन की गरिमा की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।'
विज्ञापन


किसी को चोट पहुंचाने...
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने भी सफाई दी।उन्होंने कहा कि नकल उतारना एक कला है। मेरे मन में सभापति के लिए पूरा सम्मान है। हमारा किसी को चोट पहुंचाने या दुख पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। 

इस घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह संसद सदन के बाहर का मामला था। वहीं, राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने इस मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं देना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें