फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकोइजम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: ओम बिरला से कांग्रेस सांसद की भाजपा महिला सांसदों ने की शिकायत, पढ़ें विवाद

Thu, 15 Oct 2026 01:12 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली

सार

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के नेतृत्व में महिला सांसदों का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर कार्रवाई की मांग करेगा। एक दिन पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष से भी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
रूप कुमारी चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा, भाजपा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेगा। वे कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी, जिन्हें हाल ही में यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते जेएनयू में प्रोफेसर के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। भाजपा ने कहा, 'भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के नेतृत्व में महिला सांसदों का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलेगा और यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बांग्लादेश ने क्रांति का रास्ता दिखाया': नेहा बोरा के बयान पर भाजपा हमलावर, कहा- रची जा रही बड़ी साजिश

कांग्रेस सांसद पर क्या हैं आरोप?
अकोइजम, जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के 'सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स' में प्रोफेसर थे, उन्हें अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद नौ अक्तूबर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है। इस साल मई में 11 छात्राओं ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अकोइजम छात्राओं को मीटिंग या किसी कार्यक्रम के बहाने अपने कैंपस स्थित आवास पर बुलाते थे और उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश करते थे। कुछ छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने क्लास में अश्लील और अनुचित टिप्पणियां कीं। जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर, रविवार को अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'क्या न्याय मांगना अपराध है?': अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर भड़के खरगे, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

एनसीडब्ल्यू से भी महिला मोर्चा कर चुकी है कार्रवाई की मांग
बता दें कि एक दिन पहले भाजपा महिला मोर्चा के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया के. राहटकर से भी मुलाकात किया और कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनधिमंडल की अगुवाई महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद रूप कुमारी चौधरी ने की थी। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष से मुलाकात के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौधरी ने कहा कि पांच सांसदों और भाजपा की महिला विंग के पदाधिकारियों सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोग से संपर्क किया था। चौधरी से बैठक के परिणाम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'हमें आश्वासन दिया गया है कि वह स्थिति को देखते हुए निश्चित रूप से मामले की जांच करेंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें