मध्य प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की लहर चली है, यहां पार्टी ने जीत हासिल की है। 43 सीटों के लिए हुई वोटिंग में बीजेपी ने 26 सीटें हासिल की, जबकि बड़े राजनीतिक संकट से जूझ रही कांग्रेस सिर्फ 14 सीटें ही पा सकी।
निकाय चुनावों में कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं, जिन्होंने जीत का पर्चा लहराया। ये उम्मीदवार 3 सीटों पर जीते हैं। बता दें कि कुल 8 लाख 51 हजार 732 मतदाता इस वोटिंग में शामिल हुए, जिसमें 4 लाख 39 हजार 607 पुरुष, 4 लाख 12 हजार 61 महिलाएं व 64 अन्य मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
मतदाताओं ने 780 वार्डों के 1159 केंद्रों पर वोटिंग की। बता दें कि इस जीत के साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है और विजेताओं ने खुशी में जुलूस निकाला है। सुबह 9 बजे से निकायों के मुख्यालयों पुर वोटिंग शुरू हो गई थी।