फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: सीएम रूपाणी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- लोगों ने पार्टी को पूरी तरह से नकारा

Sat, 27 Feb 2021 09:29 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
विजय रूपाणी - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के छह निकाय चुनावों में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। 576 सीटों में से भाजपा को 409 पर जीत हासिल हो चुकी है, वहीं कांग्रेस को महज 43 सीटों पर कामयाबी मिली है। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी उभर कर आई है और सूरत में 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा, 'कांग्रेस नेतृत्व (राज्य में) समाप्त हो गया है। कांग्रेस खुद खत्म हो गई है। लोग उन्हें विपक्ष होने के लायक भी नहीं समझते, अकेले रहने वाले को सत्ता में भी नहीं रहने देते। लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है।'



इससे पहले चुनाव में मिली जीत पर मुख्यमंत्री ने कहा था, 'निकाय चुनावों के नतीजे असल में पीएम मोदी द्वारा शुरू की गुजरात में राजनीति का नया युग गई विकास की राजनीति और जनता के भरोसे की जीत है। मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई। यह गुजरात के लोगों की जीत है। गुजरात के लोगों ने विशेषज्ञों को यह दिखाया है कि सत्ता विरोधी लहर का सिद्धांत यहां लागू नहीं होता।'
विज्ञापन


वहीं सूरत में 27 सीटों पर मिली जीत पर खुशी जताते हुए आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'गुजरात में आम आदमी पार्टी को सूरत में 27 सीटों पर मिली जीत के साथ ही गुजरातवासियों ने राजनीति के नए युग में प्रवेश किया है। इसके लिए सभी को दिल से बधाई। गुजरात की जनता भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से आजिज आ चुकी है, ये लोग विकल्प तलाश रहे हैं और आप वह विकल्प बनकर उभरी है। जनता अब काम की राजनीति को वोट कर रही है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें