फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक, अनुच्छेद 370 के नाम पर वोट मांगेगी भाजपा, आगामी चुनावों में जीत के लिए की बड़ी तैयारी

Tue, 17 Sep 2019 07:37 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
दिल्ली समेत सभी चार राज्यों के चुनावी मैदान में उतरने के लिए भाजपा ने अपना एजेंडा तय कर लिया है। इन चुनावों में भाजपा का मुख्य हथियार अनुच्छेद 370 की समाप्ति और तीन तलाक विरोधी कानून पास कराना ही होगा। रणनीति के मुताबिक सितंबर-अक्टूबर माह में चुनावी राज्यों सहित सभी प्रदेशों को भी अनुच्छेद 370 पर बड़ी जनसभाएं आयोजित करने को कहा गया है। इसी कड़ी में दिल्ली में आगामी 25 सितंबर को तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़ी जनसभा आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के शामिल होने की भी संभावना है। कार्यक्रम में कश्मीर से विस्थापित हिंदू पंडितों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।  

100 दिन के कामकाज की जानकारी

भाजपा के एक नेता के मुताबिक सभी चुनावी राज्यों में केंद्र सरकार के कार्यों को प्रमुखता से जनता के सामने रखने की बात तय की गई है। इस दौरान होने वाली जनसभाओं में मोदी सरकार के 100 दिन में किए गए कार्यों को लगातार प्रमुखता से उठाया जाएगा। इससे पार्टी लोगों से बेहतर 'कनेक्ट' करेगी। दिल्ली को छोड़ शेष तीन राज्यों हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा ही शासन में है, इसलिए इन राज्यों की सरकारों के किए गए कार्यों को भी जनता के सामने रखा जाएगा। लेकिन इन राज्यों में भी मोदी सरकार का 'एजेंडा' सबसे ऊपर रहेगा।

370 पर सेना के रिटायर्ड अधिकारियों का लेगी समर्थन

भाजपा ने देश के सभी राज्यों में सेना के रिटायर्ड अधिकारियों, विशेष सम्मान से नवाजे जा चुकी हस्तियों, बड़ी औद्योगिक हस्तियों, समाज सेवियों और खिलाड़ियों से मिलने की योजना बना रखी है। गृहमंत्री अमित शाह के जगमोहन से मिलने के साथ शुरु हुआ यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि इससे अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर उसे व्यापक स्वीकृति मिल सकेगी।

स्वच्छता और प्लास्टिक विरोधी मुहिम साथ

पार्टी के कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान का मुद्दा लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। आगामी दो अक्टूबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्लास्टिक विरोधी मुहिम को व्यापक आधार पर शुरु करने वाले हैं। आने वाले दिनों में पार्टी के सभी कार्यक्रमों में ये मुद्दे लगातार छाए रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें