भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वसनीय, लोकप्रिय, निर्णायक, बलिदानी और तपस्वी नेता करार दिया। पार्टी 30 मई से एक पखवाड़े तक मोदी सरकार की आठवीं वर्षगांठ मनाएगी।
मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा देश के कोने-कोने में गरीबों तक पहुंचने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारों के सभी मंत्री व निर्वाचित प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे। अभियान में गरीबों के कल्याण और सुशासन की प्राथमिकताओं पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वसनीय, लोकप्रिय, निर्णायक, बलिदानी और तपस्वी नेता करार दिया। पार्टी 30 मई से एक पखवाड़े तक मोदी सरकार की आठवीं वर्षगांठ मनाएगी। भाजपा 30 मई से 14 जून तक देश में सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण विषय पर जनसंपर्क अभियान चलाएगी क्योंकि ये सभी चीजें पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता रही हैं।
बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक 75 घंटे का जनसंपर्क कार्यक्रम
इसके तहत बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक 75 घंटे का जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा नीत राज्य सरकारों के मंत्री एवं निर्वाचित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और गांवों में जाएंगे। किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों तक पहुंचने के लिए एक-एक दिन का समय तय किया गया है।