फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों को रिझाने के लिए भाजपा करेगी पिछड़ी जातियों का सम्मेलन

Sun, 09 Oct 2016 04:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए पिछड़ी जातियों को रिझाने में जुटी है। 18 अक्तूबर को यहां पिछड़ी जातियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता विभिन्न सम्मेलनों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 300 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने बूथ को मजबूत करने तथा हर वर्ग को जोड़ने की मुहिम चलाने को कहा है। इसके लिए बूथ, महिला व सभी वर्गों के सम्मेलन का आयोजन तथा परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। अभियान की शुरुआत 18 अक्तूबर को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से होगी।

शनिवार को पिछड़ा वर्ग की बैठक में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। महानगर में पांच मंडल प्रभारी बनाए गए, जिसमें प्रत्येक मंडल में पिछड़े वर्ग में आने वाली जातियों के लोगों की सूची बनाकर उनसे संपर्क की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि महानगर प्रभारी प्रदीप चौबे ने कहा कि ईमानदार कार्यकर्ताओं की दम पर ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी। अध्यक्षता प्रदीप सरावगी ने की। इस मौके पर राजेश पाल, संतोष सोनी, संजीव श्रृंगीऋषि, संजीव तिवारी, सावित्री कुशवाहा, रोहित गोठनकर, प्रमोद कुशवाहा, राकेश मिश्रा, रानू देवलिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें