फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटक दलों की राय से तय करेंगे राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार : शाह

Sun, 18 Jun 2017 03:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई 
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि सभी सहयोगी दलों से विचार-विमर्श के बाद ही राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय करेंगे। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम का पत्ता नहीं खोला है। 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि हम राजग के घटक दलों के बीच विभिन्न नामों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह विपक्ष से भी सुझाव ले रहे हैं। सुझाव नहीं आया तो एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर देंगे।

भाजपा अध्यक्ष शुक्रवार से तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने पत्रकारों के सामने मोदी सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाईं। 
इस मौके पर उन्होंने शिवसेना की ओर से सुझाए गए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कृषि वैज्ञानिक एम.एस स्वामीनाथन के नाम पर कुछ नहीं कहा। लेकिन आश्वासन दिया कि अंतिम फैसला लेने से पहले सभी नामों पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने चुटकी ली कि अगर आपके मन में कोई नाम है तो मुझे बताएं, हम उस पर भी विचार करेंगे। उन्होंने शिवसेना के हमलावर रुख का बचाव किया।
विज्ञापन

बेदाग है मोदी सरकार

- फोटो : SELF
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेसनीत यूपीए सरकार पर 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप था। लेकिन, मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है। 

सरकार ने गरीब किसानों और आदिवासियों के लिए योजनाएं बनाईं। शाह ने कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय और योग्य प्रधानमंत्री हैं। भाजपा ने केवल तीन वर्षों में वह हासिल कर लिया, जो पिछले 50 वर्षों में नहीं किया गया।

महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव हुए तो भागेंगे नहीं
भाजपा अध्यक्ष ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। लेकिन, यदि मध्यावधि चुनाव की नौबत आई तो हम मैदान छोड़कर नहीं भागेंगे। उन्होंने दावा किया कि चुनाव लड़े तो जीतेंगे और बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें