फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण की राजनीति में धावा बोलने के लिए भाजपा उतारेगी संत और अभिनेता

Wed, 05 Sep 2018 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले लोकसभा चुनाव में दक्षिण के राज्यों में विस्तार की संभावना तलाशने में जुटी भाजपा तेलंगाना में विवादास्पद संत स्वामी परिपूर्णानंद और केरल में मलयाली अभिनेता मोहन लाल पर दांव लगा सकती है। परिपूर्णानंद की नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत और अभिनेता मोहन लाल की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद इस तरह की संभावना व्यक्त की जा रही है। तेलंगाना और केरल दोनों ही राज्यों में पार्टी के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है।

विज्ञापन

 
अपने विवादास्पद टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहने वाले स्वामी परिपूर्णानंद को तेलंगाना में विहिप सहित कई हिंदू संगठनों का समर्थन हासिल हुआ है। भड़काऊ टिप्पणी मामले में उनके हैदराबाद प्रवेश पर लगी रोक के बाद विहिप सहित कई हिंदूवादी संगठनों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस मामले में अदालती राहत मिलने से पहले स्वामी ने संघ प्रमुख से मुलाकात की थी। 

तेलंगाना में स्वामी परिपूर्णानंद और केरल में अभिनेता मोहन कुमार को लोकसभा चुनाव लड़ाने की है चर्चा 

इसके बाद हैदराबाद आने पर विहिप सहित कई संगठनों ने स्वामी का भव्य स्वागत किया था। भाजपा सूत्रों के मुताबिक स्वामी से बातचीत अंतिम दौर पर है। अगर उन्होंने राजनीति में आने पर हामी भरी तो उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा जाएगा। दक्षिण के दूसरे राज्य केरल में अभिनेता मोहन लाल अपने अभिनय के अलावा सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उनकी पीएम से मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्हें पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर के खिलाफ तिरुअनंतपुरम से चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा है। हालांकि भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में बातचीत अभी प्रारंभिक दौर में है। माना जा रहा है कि पीएम की मोहनलाल से मुलाकात के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें