फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में भगदड़, चुनाव तक टूट सकती है सपा : कठेरिया

Mon, 04 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
Ramshankar Katheria - फोटो : pti
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाह रही है। सपा के कुशासन से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। बसपा के भ्रष्टाचार को देख चुकी है। जनता की निगाहें अब भाजपा पर टिकी है।
विज्ञापन


आने वाले चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। गोरखनाथ मंदिर के एक कार्यक्रम में आए कठेरिया सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। लोग जान गए हैं कि माया ने सिर्फ माया बटोरा है। वहीं प्रदेश की जनता सपा के कुशासन से त्रस्त हो गई है।

हर तरफ अराजकता का माहौल है। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने पर केंद्रीय मंत्री हर जगह जा रहे हैं। यह स्वावलंबी, स्वाभिमानी, राष्ट्र को मजबूत करने वाली सरकार है।
विज्ञापन


सुशासन और विकास सरकार का नारा है। लोगों की सोच सरकार के बारे में सकारात्मक है। यह देश के लिए शुभ संकेत है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति आने पर सभी खामियां दूर होगी और सभी चुनौतियां समाप्त हो जाएगी।

सीएम कैडिडेट के सवाल पर कहा कि यह कार्य संसदीय बोर्ड का है। पर कैडिडेट टिकाऊ, जिताऊ और निष्ठावान होगा। कांग्रेस प्रियंका को राजनीति में लाने जा रही है, के सवाल पर मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी फ्लॉप हो चुके हैं। प्रियंका के साथ क्या करना है यूपी की जनता भली भांति जानती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें