फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए अगले हफ्ते अपना चेहरा घोषित करेगी भाजपा 

Wed, 05 Jul 2017 09:44 PM IST
संजय मिश्र/ नई दिल्ली
विज्ञापन
bjp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रपति की तरह उपराष्ट्रपति चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार की जीत तय है। बावजूद उसके पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीदवार चयन के मामले को बेहद गोपनीय बनाए रखा है। उपराष्ट्रपति के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान भाजपा अगले हफ्ते करेगी। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दोनों ही अभी दिल्ली से बाहर हैं।
विज्ञापन


विदेश दौरे पर गए  पीएम मोदी की स्वदेश वापसी शुक्रवार 7 जुलाई को है। तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी 12 से 18 जुलाई तक दिल्ली में रहेंगे। वे भी पार्टी का आधार बढाने की कवायद में राज्यों के दौरे पर हैं। पार्टी के एक महासचिव के अनुसार उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का एलान अगले सप्ताह होगा। वैसे उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की शुरूआत हो चूकी है। माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति पद पर भाजपा के उम्मीदवार का नामांकन 15 अथवा 18 जुलाई के दिन होगा। 

उपराष्ट्रपति के चयन में संसदीय कार्य क्षमता पर रहेगा जोर 
उपराष्ट्रपति के चयन में भाजपा संसदीय कामकाज की क्षमता वाले व्यक्ति पर जोर देगी। चूकी राज्यसभा में पार्टी को अभी बहुमत हासिल नहीं है। इसलिए संसदीय कार्य में निपुण व्यक्ति को ही उपराष्ट्रपति पद की कमान सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ महासचिव का कहना है कि अब तक चेहरे को लेकर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। मगर राष्ट्रपति उम्मीदवार की तरह उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार भी पार्टी के भीतर का होगा। और चेहरा पूरी तरह से राजनैतिक होगा। क्षेत्रीय और जातिय समीकरण साधने की भी कवायद दिखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें