फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक: न्यायालय के फैसले से पहले जनता के बीच माहौल बनाएगी भाजपा

Mon, 21 Aug 2017 09:15 PM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BJP
विज्ञापन
तीन तलाक पर सर्वोच्च न्यायालय का अहम फैसला इस माह के अंत तक आना है। इससे पहले भाजपा इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच माहौल बनाएगी। लालकिले की प्राचिर से पीएम मोदी के जरिए तीन तलाक के खिलाफ महिलाओं की सराहना के बाद अब भाजपा की युवा मोर्चा विंग ने इस मामले को लेकर जनता में खुले संवाद का आयोजन रखा है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि भाजयूमो के जरिए तीन तलाक पर देश के विभिन्न हिस्सों में भी संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस प्रयास को न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले से पहले जनता के बीच माहौल बनाने के रूप में देखा जा रहा है। सरकारी सूत्रों की मानें तो तीन तलाक अब इतिहास के पन्ने में जाएगा।

पढ़ेंः- SC में पर्सनल लॉ बोर्ड का नया दांव, कहा- तीन तलाक के खिलाफ लोगों को करेंगे जागरूक

न्यायालय के फैसले के बाद अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से आवाज उठनी तय मानी जा रही है। इसलिए भाजपा अभी से ही जनता के बीच तलाक के खिलाफ माहौल बनाने में जुट गई है। इस कवायद में भाजयूमो का पहला आयोजन 21 अगस्त को दिल्ली में ही रखा गया है। जिसमें जस्टिस कूदसी, मानव अधिकार कार्यकर्ता शबनम खान और पूनम महाजन तीन तलाक पर जनता के बीच पक्ष रखेंगे। उल्लेखनीय है कि कूदसी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए सिविल सोसाइटी दल के भी सदस्य हैं। 
विज्ञापन


नई सोच वालों को भाजयूमो का आह्वान 
हालांकि तीन तलाक पर भाजयूमो के संवाद को राजनीतिक रंग से दूर करार देते हुए भाजयूमो अध्यक्ष पूनम महाजन का कहना है कि भाजयूमो डायलॉग के रूप में शुरू की जा रही हमारी ये नई पहल जनता को सामाजिक मुद्दों पर खुले एवं मुक्त विचार रखने का माध्यम प्रदान करेगी।

पढ़ेंः- तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित कर चुका है ट्रिब्यूनल

हम चाहते हैं कि समस्याओं से लडने के लिए समाज में हमेसा नए विचार आगे आएं। महाजन ने देश के युवाओं के अलावा नई सोच रखने वाले व्यक्तियों को भाजयूमो डायलॉग में शामिल होकर उन्मुक्त विचार रखने का आह्वान किया है। हमारी पहली संवाद ट्रीपल तलाक फॉर जेंडर इक्वलिटी विषय पर है। 

पीएम मोदी ने लालकिले की प्राचिर से किया था तीन तलाक का जिक्र 
न्यायालय के फैसले से चंद दिनों पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचिर से तीन तलाक के खिलाफ महिलाओं की सराहना कर मामले पर सियासी गरमी बढ़ा दी है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा था कि मैं उन महिलाओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करता हूं जिन्हें तीन तलाक के कारण दुखद जीवन जीना पड़ रहा है। उन महिलाओं ने  इसके खिलाफ एक आंदोलन चलाया जिसने इस प्रथा के खिलाफ पूरे देश में एक माहौल तैयार कर दिया। पीएम ने केहा कि इन प्रयासों में पूरा देश आवाज उठाने वाली महिलाओं के साथ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें