फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: मुस्लिमों में पैठ के लिए देशभर में संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा, पीएम करेंगे निगरानी

Tue, 21 Feb 2023 05:34 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभियान के पहले चरण के लिए मोर्चा ने 14 राज्यों के उन 64 जिलों का चयन किया है, जहां मुस्लिम आबादी 30 फीसदी से ज्यादा है। इन जिलों में 10 मार्च से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुसलमानों में पैठ बनाने के लिए भाजपा इस बिरादरी की गैरराजनीतिक मगर अपने समाज में प्रभाव रखने वाली हस्तियों को अपना बनाएगी। पीएम मोदी के बिना किसी उम्मीद के मुसलमानों और दूसरे अल्पसंख्यकों से संपर्क साधने के आह्वान के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने इसके लिए देशव्यापी रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


अभियान के पहले चरण के लिए मोर्चा ने 14 राज्यों के उन 64 जिलों का चयन किया है, जहां मुस्लिम आबादी 30 फीसदी से ज्यादा है। इन जिलों में 10 मार्च से अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी जिलों में विभिन्न क्षेत्रों ऐसे 5000 लोग चिह्नित किए जाएंगे, जिनमें ज्यादातर अपने समाज में प्रभाव रखने वाले होंगे।

बड़ी संख्या में पीएम से प्रभावित लोग शामिल : पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस अल्पसंख्यक समुदाय में ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है जो कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कारणों से भाजपा के इतर प्रधानमंत्री से प्रभावित हैं। इनमें कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, इंजीनियर शामिल हैं। इनमें अपने समाज को प्रभावित करने की क्षमता है। ऐसे में हर जिले में ऐसे पांच हजार लोगों को जोड़ने की रणनीति बनी है। पहले चरण के लिए यूपी, प.बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्यप्रदेश, हरियाणा सहित 14 राज्यों के 64 जिलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


पीएम करेंगे निगरानी
बीते महीने हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम ने पार्टी ने बिना किसी उम्मीद के मुलसमानों खासतौर पर पसमांदा मुसलमानों तक पहुंच बनाने का आह्वान किया था। इसके बाद इसके लिए एक टीम और प्रभारी की नियुक्ति की गई। जल्दी ही इसके लिए राज्यों में भी टीम बनाई जाएंगी। खास बात यह है कि इस अभियान की निगरानी खुद प्रधानमंत्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें