फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव में नए नारों के साथ उतरेगी बीजेपी

Fri, 15 Apr 2016 04:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी नए नारे लेकर मैदान में उतरने जा रही है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव की तर्ज पर पार्टी हर एक की जुबां पर अपने नारे रटाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


इसे लेकर पार्टी में मंथन भी शुरू हो गया है। चुनाव के लिए कुछ नए नारे ईजाद भी कर लिए गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कुछ नारे पेश भी किए। इसमें ‘सपा साफ, बसपा हॉफ, भाजपा टॉप’ का नारा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने खासा पसंद भी किया।

सर्किट हाउस में संवाददाताओं से मुखातिब प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव में कम से कम 265 प्लस सीट जीतने की बात यहां एक बार फिर से दोहराई। कहा कि ‘2017 में जाएंगे सब भूल, प्रदेश के हर बूथ में खिलेगा कमल का फूल’।
विज्ञापन


केशव यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस मुक्त भारत देश, सपा बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश’। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी के समर्थन में भाजपा कई नारे लेकर मैदान में आई थी। इन नारों का इतना प्रचार किया गया कि वे छोटे बच्चों तक को भी याद हो गए।

कमोवेश इसी तरह का माहौल भाजपा विधानसभा चुनाव में भी बनाने की तैयारी कर रही है। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि पार्टी का एजेंडा सिर्फ विकास है। नारे सपा और बसपा की पोल खोल रहे हैं।

भाजपा नेता सुबोध सिंह ने बताया कि लखनऊ में भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने केशव प्रसाद की ताजपोशी के बाद ‘केशव नहीं संत है, सपा बसपा का अंत है’ का नारा दिया था। इस नारे को भी वहां लोगों ने खासा पसंद किया। 

24 अप्रैल के बाद से प्रदेश और जिला संगठन में होगा फेरबदल
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि यूपी में प्रदेश संगठन और जिला संगठन में फेरबदल की कार्रवाई वह 24 अप्रैल के बाद ही शुरू करेंगे।

संगठन पदाधिकारी और विधानसभा चुनाव में अपराधियों को टिकट पर उन्होंने कहा कि अगर कोई जनआंदोलन कर रहा है तो उसे अपराधी नहीं कहा जा सकता है। रही बात पार्टी की नीति की तो वह किसी भी अपराधी के साथ नहीं है। इसके पूर्व आज केशव प्रसाद मौर्य सुबह पूजन अर्चन के लिए बांध स्थित हनुमान मंदिर भी गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें