फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा गोवा के गठबंधन सहयोगियों से उसके साथ विलय करने को कहेगी : भाजपा नेता

Sun, 16 Sep 2018 01:40 AM IST
भाषा, पणजी 
विज्ञापन
Goa
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि गोवा की राजनीतिक स्थिति का आकलन करने रविवार को दिल्ली से आ रहे भाजपा नेता गठबंधन के सहयोगियों से भगवा दल में अपना विलय कर लेने को कहेंगे।
विज्ञापन


गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता माइकल लोबो ने पीटीआई भाषा से कहा कि पार्टी के दूत गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) को सुझाव देंगे कि वे भगवा पार्टी का हिस्सा बन जाएं।

लोबो ने कहा, ‘‘फिलहाल हमारा ध्यान सदन में भाजपा का संख्याबल 14 से बढ़ाकर 17 करने पर है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल और बी एल संतोष रविवार दोपहर यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन


लोबो ने कहा, ‘‘जीएफपी और एमजीपी के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा कि कि वे भाजपा में अपना विलय कर लें। उसके बाद हम, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, कौन प्रभार संभालेगा और अन्य संबंधित चीजों को देखेंगे। ’’ 

मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को शनिवार की सुबह नयी दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। इससे पहले इसी साल अमेरिका में उनकी अग्नाशय संबधी बीमारी का तीन महीने तक इलाज चला था।

जीएफपी और एमजीपी के तीन-तीन विधायक हैं और दोनों ही दल गोवा में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार का समर्थन कर रहे हैं। जीएफपी अध्यक्ष विजय सरदेसाई टिप्पणी के लिए मौजूद नहीं थे लेकिन एमजीपी प्रमुख दीपक धावलीकर ने भाजपा के साथ विलय से इनकार किया है। धावलीकर ने सवाल किया, ‘‘हमारा राज्य में 12-13 फीसदी वोट है ऐसे में विलय का सवाल ही कहां है?’’ 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें