फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 'रण' के लिए दस जनवरी के बाद प्रत्याशियों का एलान करेगी भाजपा

Mon, 12 Dec 2016 01:44 AM IST
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद भाजपा अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। माना जा रहा है कि दस जनवरी के बाद एलान होना शुरू हो जाएगा। क्योंकि प्रदेश की जिन सीटों पर भाजपा और संघ के बीच खींचतान थी वह भी खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन


सियासी समर-2017 को लेकर यूपी में ‘रण’ सजने लगा है। सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने शुरू कर दिए हैं। बसपा और सपा ने अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। जबकि भाजपा ने अभी कहीं भी कोई उम्मीदवार फाइनल नहीं किया है। 

पहले माना जा रहा था कि परिवर्तन यात्राओं के बाद सूची जारी कर दी जाएगी लेकिन अब तीन जनवरी को लखनऊ में प्रस्तावित प्रधानमंत्री रैली के बाद सूची जारी होने की बात की जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर और बरेली मंडल की कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा और संघ के बीच खींचतान थी जिसे दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र में मथुरा, अलीगढ़, फीरोजाबाद, मैनपुरी और एटा की कुछ सीटों पर भी मतभेद चला आ रहा था जो अब समाप्त हो गया है। लिहाजा अब भाजपा और संघ ने इस रैली को एतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। हर जिले से बूथ स्तर के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है। 

भाजपा के ब्रज क्षेत्र संयोजक और प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने बताया कि यह रैली महाकुंभ होगी। इतनी भीड़ पहुंचेगी कि एक रिकार्ड बनेगा। इस रैली के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस रैली में टिकट के दावेदारों को भी अपनी ताकत दिखानी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें