फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मीरा भयंदर नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने शिवसेना को हराया

Wed, 26 Feb 2020 04:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
bjp flag
विज्ञापन

मुंबई के नजदीक मीरा-भयंदर नगर निगम चुनाव में बुधवार को भाजपा ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा बरकरार रखा। पार्टी ने महापौर और उपमहापौर के पदों पर जीत दर्ज की।महापौर पद पर भाजपा उम्मीदवार ज्योत्सना जसनाले ने शिवसेना के अपने प्रतिद्वंद्वी अनंत शिर्के को 36 के मुकाबले 55 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन


भाजपा के हसमुख गहलोत शिवसेना के मर्लिन डीसा को पराजित कर उप महापौर बने। गहलोत को 56 वोट मिले जबकि डी सा को 35 वोट हासिल हुए।

95 सदस्यीय सदन में चार पार्षद अनुपस्थित रहे। सदन में भाजपा के 62, कांग्रेस के 10, शिवसेना के 22 पार्षद हैं जबकि एक पार्षद निर्दलीय है। शिवसेना के पार्षदों को कांग्रेस का साथ मिला।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें