फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावड़ेकर बोले-भाजपा शुरू से चाहती है भव्य राम मंदिर का निर्माण

Mon, 13 Nov 2017 06:03 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर मामले में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की पहल का भाजपा ने स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि भाजपा शुरू से अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की पक्षधर रही है।
विज्ञापन


पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी कहा है कि सर्वसम्मति अथवा कानूनी प्रक्रिया के जरिए अयोध्या में मंदिर निर्माण होना चाहिए। वहीं राम मंदिर का हल बातचीत से निकाले जाने की पहल करने अयोध्या जा रहे श्रीश्री के सवाल पर जावड़ेकर ने कहा है कि उनके कदम का वह स्वागत करते हैं। बातचीत किसी के भी जरिए हो, मामले का हल निकलना चाहिए। 

श्रीश्री की पहल को सरकार का समर्थन मिलने की बात को जावड़ेकर ने सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि पूर्व भाजपा सांसद एवं राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेता राम विलास वेदांती ने श्रीश्री की पहल का विरोध किया है, लेकिन भाजपा ने श्रीश्री के कदम का स्वागत कर मामले में अपनी स्थिति साफ कर दी है। 
विज्ञापन

 
16 नवंबर को अयोध्या जाएंगे श्रीश्री रविशंकर 
इस बीच आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर ने ऐलान किया है कि वे 16 नवंबर को अयोध्या जाएंगे और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मामले में बातचीत करेंगे। श्रीश्री रविशंकर का दावा है कि तमाम पक्षों के साथ अभी तक हुई उनकी बातचीत सकारात्मक रही है।

श्रीश्री का कहना है कि अयोध्या मंदिर विवाद का समाधान सिर्फ बातचीत के जरिए ही किया जा सकता है। उन्होंने दो कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि जरूरत पड़े तो वे हुर्रियत नेताओं के साथ मिलने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन श्रीश्री की पहल को भाजपा के समर्थन के बाद इसके सियासी मायने निकलने शुरू हो जाएंगे। 

सरकार के समर्थन पर श्रीश्री ने भी दी सफाई

अयोध्या के राम मंदिर मामले में वार्ता के जरिए हल निकालने की पहल पर निकले श्रीश्री को सरकार से समर्थन मिले होने की चर्चाएं जोरों पर हैं, मगर इन चर्चाओं का खुद न सिर्फ भाजपा ने बल्कि श्रीश्री ने भी खंडन किया है।

अपनी सफाई पेश करते हुए रविशंकर ने कहा है कि मैं अपनी मर्जी से बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे इस प्रयास का विरोध कर रहे हैं, वे लालच की वजह से ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें