फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: छठ महापर्व से भाजपा करने जा रही ये शुरुआत, अब यहां से होगा कामकाज

Wed, 22 Oct 2025 06:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छठ महापर्व से दिल्ली भाजपा में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। छठ महापर्व के नहाय-खाय (25 अक्टूबर) के दिन ही दिल्ली भाजपा अपने नए पते से कामकाज करना शुरू कर देगी। इस दिन से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बने नए भवन से कामकाज करना शुरू कर देंगे। पार्टी का दिल्ली प्रदेश कार्यालय 1991 से लेकर अब तक 14, पंत मार्ग से चल रहा था। यहां से उसके कई गौरवशाली इतिहास जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


इसके पहले नए भवन का उद्घाटन किया जा चुका था, लेकिन अब तक यहां से कामकाज नहीं शुरू हुआ था। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने पूरे बदलाव के पहले आज नए कार्यालय पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा बुधवार को नये कार्यालय में अपने कार्यालय में बैठे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल और कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग और भाजपा मीडिया इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर ने भी नए भवन का जायजा लिया और अपने कक्षों से बैठकर कामकाज किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें