फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से भाजपा शुरू करेगी सदस्यता अभियान: शिवराज

Fri, 14 Jun 2019 07:24 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान 6 जून से जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस से शुरू होगा। 10 अगस्त तक चलने वाला यह अभियान लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन वाले राज्यों, कमजोर बूथों और युवाओं पर केंद्रित होगा। अभियान समिति के संयोजक और पार्टी के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी न्यूनतम 20 फीसदी नए सदस्य जोड़ेगी। 

विज्ञापन


चौहान ने बताया कि सदस्यता अभियान मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, कश्मीर घाटी, ओडिशा, तेलंगाना राज्य और युवाओं पर केंद्रित होगी। इस अभियान के तहत पार्टी हर बूथ तक पहुंचेगी। कमजोर बूथों को चिन्हित कर वहां अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। पार्टी का सदस्य बनने की प्रक्रिया मोबाइल फोन पर मिस्ड कॉल से शुरू होगी। पार्टी कार्यकर्ता बाद में ऐसे लोगों से संपर्क पर सदस्तया फार्म भरवाएंगे।

अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए पार्टी अभियान शुरू करने से पहले पूरी तैयारी करेगी। इसके तहत सभी राज्यों में सदस्यता प्रभारी और सहप्रभारी बनाए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इनकी बैठक 17 जून को लेंगे। पार्टी की कोशिश 2.20 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य से भी बड़ा लक्ष्य हासिल करना है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शाह ने बृहस्पतिवार को ही पार्टी के 11 करोड़ सदस्यों की संख्या में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी करने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल कराने के लिए पार्टी ने फिलहाल संगठनात्मक चुनाव टाल दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें