फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संशोधित नागरिकता कानून के बारे में दिल्ली, मुंबई में चलाएगी जागरूकता अभियान

Fri, 13 Dec 2019 02:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन विधेयक का पूर्वोत्तर में विरोध हो रहा है
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नागरिकता संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद यह कानून बन गया है। इस अधिनियम को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रही है। जिसकी वजह से भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी कानून की विशेषताओं और इससे होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी।

विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि इस कानून के बारे में लोगों के बीच फैलाए जाने वाले किसी तरह के दुष्प्रचार को भी वह दूर करेगी। पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि पार्टी इस विषय पर देशव्यापी अभियान की शुरूआत करेगी और उन राज्यों में सघन कार्यक्रम चलाएगी जहां इस कानून के लाभार्थियों की काफी अधिक संख्या है।

घोष ने बताया कि पार्टी इस बारे में व्यापक संपर्क कार्यक्रम शुरू करेगी और इस कानून के बारे में लोगों के बीच पुस्तिका बांटेगी। भाजपा नेता ने दावा किया कि इस संशोधित कानून के तहत करीब दो करोड़ लोगों को फायदा होगा। भाजपा 14-18 दिसंबर तक दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता, गुवाहाटी और लखनऊ में लोगों को जागरुक करेगी। 
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि संसद ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें