फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल : भाजपा ने 70 शहरों में कांग्रेस को घेरने के लिए बनाई रणनीति 

Sun, 16 Dec 2018 02:55 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राफेल विमान
विज्ञापन
भाजपा राफेल मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। पार्टी ने सोमवार को 70 शहरों में केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारने का फैसला किया है। भाजपा के मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को बताया कि पार्टी सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने और राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वाली कांग्रेस का चेहरा बेनकाब करेगी। सरकार के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह सिद्ध हो गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल सोमवार को गुवाहाटी, अहमदाबाद, लखनऊ और अगरतला में मीडिया को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों में निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, जेपी नड्डा, सुरेश प्रभु, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के बड़े नेता अलग-अलग जगहों पर सरकार का पक्ष रखेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें