पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण का मतदान जारी है। लेकिन मतदान से पहले मर्डर की खबर सामने आ रही है। हुगली में के गौघाट में में एक भाजपा कार्यकर्ता की मां की हत्या कर दी गई। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि टीएमसी ने इस आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मीडया रिपोर्ट्स की मानें तो हुगली के गौघाट इलाके में खूनखराबा हुआ है। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थक की 50 वर्षीय मां पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि टीएमसी समर्थक भाजपा समर्थक के घर पहुंचे वहां पर भाजपा समर्थक की मां बैठी थी। आरोपियों ने पहले उनके बेटे के बारे में पूछताछ की मां ने जब कार्यकर्ताओं से मामला जानने की कोशिश की तो आरोपियों ने भाजपा समर्थक की मां माधवी आदक की बेदम पिटाई कर दी। गंभीर हालात में महिला को अस्पताल में भर्ती करया गया लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
भाजपा ने लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल भाजपा का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ता हमारे समर्थक को आए दिन परेशान कर रहे थे। तीसरे चरण के चुनाव से एक दिन पहले ममता बनर्जी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ता के घर को चारों ओर से घेर लिया और फिर भाजपा समर्थक के साथ चुनाव को लेकर बहस शुरू हो गई।. थोड़ी देर में हाथापाई की नौबत आ गई । जब मां बीचबचाव करने पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने उनकी मां की जबरदस्त पिटाई कर डाली। भाजपा जल्द से जल्द आरोपियो ंकी गिरफ्तारी की मांग कर रही है। वहीं टीएमसी पूरे मामले को गलत बता रही है।
टीएमसी ने कहा यह भाजपा का चुनावी स्टंट
टीएमसी का कहना है कि उनके कार्यकर्ता ऐसा नहीं कर सकते । यह भाजपा का चुनावी स्टंट है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।