फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का स्थापना दिवस आज: पीएम मोदी और नड्डा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, पार्टी सदस्य अपने घरों पर लगाएंगे झंडा

Tue, 06 Apr 2021 08:37 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पीएम मोदी 10:30 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
  • भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा 
विज्ञापन
पीएम मोदी और जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 6 अप्रैल यानी आज अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुबह 10:30 बजे देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने बूथ लेवल तक पार्टी का स्थापना दिवस मनाने की तैयारियां की हैं ताकि पीएम मोदी का संबोधन बूथ स्तर के कार्यकर्ता सुन सकें। स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा  कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यो को गिनाएंगे।
बता दें कि 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज है, ऐसे में पार्टी ने यहां खास तैयारियां की हैं। पंचायत चुनाव के मद्देनजर हर स्तर के नेता व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा पदाधिकारी बूथ समिति की बैठक भी करेंगे। उत्तर प्रदेश में पार्टी राज्य मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रीय, जिला और महानगर कार्यालय पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम होगा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे।

उत्तर प्रदेश में राज्य मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संदेश सुनेंगे। इस दौरान लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें