फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

BJP Foundation Day: दुनिया की कितनी बड़ी पार्टी है भाजपा? जानिए 10 सबसे बड़े राजनीतिक दलों के बारे में सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 06 Apr 2023 12:18 PM IST

सार

1980 में शुरु हुई भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा का दावा है कि 18 करोड़ से ज्यादा लोग पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। इस लिहाज से देश की आबादी के करीब 13% लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं। मौजूदा समय भाजपा के 11 राज्यों में मुख्यमंत्री हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : AMAR UJALA
आज भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस है। भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। लोग सवाल करते हैं कि महज 43 साल पहले बनी पार्टी कैसे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई? आइए हम आपको बताते हैं कि दुनिया के टॉप-10 राजनीतिक दल कौन से हैं? इनमें भाजपा, कांग्रेस और भारत की अन्य पार्टियां किस नंबर पर हैं?
विज्ञापन

भाजपा - फोटो : AMAR UJALA
आज भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस है। भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। लोग सवाल करते हैं कि महज 43 साल पहले बनी पार्टी कैसे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई? आइए हम आपको बताते हैं कि दुनिया के टॉप-10 राजनीतिक दल कौन से हैं? इनमें भाजपा, कांग्रेस और भारत की अन्य पार्टियां किस नंबर पर हैं?

भारतीय जनता पार्टी - फोटो : ANI
संख्या के आधार पर ये हैं टॉप-10 राजनीतिक दल
1. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) : 1980 में शुरु हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा का दावा है कि 18 करोड़ से ज्यादा लोग पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। इस लिहाज से देश की आबादी के करीब 13% लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं। मौजूदा समय भाजपा के 11 राज्यों में मुख्यमंत्री हैं। वहीं पांच राज्यों में सहयोगी दलों के साथ भाजपा सरकार में है। ऐसा नहीं है कि भाजपा शुरू से सबसे बड़ी पार्टी रही है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक भाजपा सदस्यों की संख्या करीब छह करोड़ थी। पिछले नौ सालों में 12 करोड़ से ज्यादा सदस्य बढ़े।   



2. चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) : 23 जुलाई 1921 को पार्टी की स्थापना चीन में हुई। अब 100 साल में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। सीसीपी ने नौ करोड़ से ज्यादा पार्टी सदस्य होने का दावा किया है।  

3. डेमोक्रेटिक पार्टी (डीईएम) : आठ जनवरी 1828 में अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना हुई। मतलब अब तक इस पार्टी को शुरू हुए 195 साल हो चुके हैं। पार्टी का दावा है कि उनके पास 4.80 करोड़ कार्यकर्ता हैं। 

4. रिपब्लिकन पार्टी (आरईपी) : अमेरिका की चर्चित रिपब्लिकन पार्टी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी पार्टी है। इसकी स्थापना 20 मार्च 1854 को हुई थी। पार्टी के पास अब 3.57 करोड़ कार्यकर्ता हैं। 

5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) : भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस है। इसकी स्थापना 1885 में हुई थी। कांग्रेस के अभी 1.80 करोड़ कार्यकर्ता हैं। अगर आबादी के लिहाज से देखें तो देश की 1.60% लोग कांग्रेस के सदस्य हैं। 

6. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) : पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रहे इमरान खान ने पीटीआई की स्थापना 25 अप्रैल 1996 को की थी। पीटीआई के अभी 1.69 करोड़ सदस्य हैं। पार्टी का चुनाव चिन्ह बल्ला (बैट) है। 

7. जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (जेडीपी) : 14 अगस्त 2001 में स्थापित हुई इस पार्टी के 1.10 करोड़ सदस्य हैं। तुर्की की ये सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मानी जाती है। तुर्की के मौजूदा राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन इसी पार्टी से हैं। इससे पहले वह प्रधानमंत्री भी थे। 

8. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) : भारत की तीसरी पार्टी जो दुनिया की दस सबसे बड़ी पार्टियों में शुमार है। एआईएडीएमके का गठन 49 साल पहले 17 अक्टूबर 1972 को हुआ था। इसके संस्थापक एमजी रामचंद्रन थे। 

9. आम आदमी पार्टी (आप) : 26 नवंबर 2012 में आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था। महज नौ साल के अंदर इस पार्टी से जुड़ने वालों की संख्या एक करोड़ हो चुकी है। पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल हैं। अब दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार है। 

10. चामा चा मपिनदुजी (चाचाम) : तंजानिया की चामा चा मपिनदुजी दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी पार्टी है। इसके 80 लाख सदस्य हैं। पार्टी की स्थापना पांच फरवरी 1977 को जुलीयूस और एबॉड जुबे ने की थी।
 

सपा-बसपा - फोटो : SP Twitter
सपा-बसपा का क्या हाल है?
भारत की कई पार्टियों ने अपने सदस्यों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट दावा नहीं किया है। इसके चलते उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया जा सका। भारत की जिन पार्टियों ने अपने सदस्यों की संख्या नहीं जारी की है, उनमें समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, शिवसेना, डीएमके, एआईएमआईएम जैसी बड़ी पार्टियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next