फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः भाजपा प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित

Thu, 17 Dec 2020 11:33 PM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
संजय पांडे - फोटो : Twitter@ sanjay pandey
विज्ञापन

महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा (उभामो) ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय और प्रदेश उभामो के प्रभारी विधायक गिरीश व्यास ने गुरुवार को उभामो की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों में 8 उपाध्यक्ष, तीन महासचिव और 8 सचिव बनाए गए हैं।

विज्ञापन


उभामो अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि महाराष्ट्र भाजपा उभामो में जलगांव से सुरेन्द्र मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा संभाजीनगर से लेखराज सिंह, पुणे से मुकुंद वर्मा, अकोला से राम प्रकाश मिश्र के अलावा मुंबई से चार लोग अर्जुन गुप्ता, संतोष सिंह ठाकुर, इंद्र प्रकाश मिश्र और अनिल राय को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है।

वहीं, ब्रिजेश सिंह (मुंबई), प्रद्युम्न शुक्ल (मीरा-भाईंदर) और संजय पांडेय (नागपुर) को उभामो का महासचिव पद देकर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा लखनसिंह ठाकुर (वाशिम), जुगल तिवारी (यवतमाल), सूरज विश्वकर्मा (यवतमाल), काशीनाथ सिंह (चंद्रपुर), अजय पाठक (नागपुर), डॉ. मनोज कंडोई (अंबरनाथ, ठाणे), विवेक वाजपेयी (लातूर) और नीरजा मिश्रा (कल्याण) की सचिव पद पर नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश उभामो अध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी में उन जिलों को ज्यादा महत्व दिया गया है जहां उत्तर भारतीयों की संख्या अधिक है। साथ ही, हर वर्ग के साथ सामंजस्य बैठाने का भी प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें