फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभाओं की हार पीछे छोड़ 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा, बनाई विस्तृत कार्य योजना

Thu, 13 Dec 2018 08:00 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पांच विधानसभाओं में मिली हार को पीछे छोड़ भाजपा 2019 की लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। गुरुवार को पार्टी के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ सभी मोर्चों के राष्ट्रीय अधिवेशन की भी विस्तृत योजना तैयार की गई। 

विज्ञापन


पार्टी के मुताबिक मोर्चों के राष्ट्रीय अधिवेशन के जरिए कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करने की कोशिश की जाएगी। कार्यकर्ताओं को किसी वर्ग विशेष तक कैसे पहुंचना है, इसकी जानकारी दी जाएगी। कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष रुप से कहा जाएगा।   

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आगामी 11-12 जनवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें पार्टी के सभी सांगठनिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों की सूची तैयार

इसके अलावा युवा मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन 15-16 दिसंबर को दिल्ली के सिविक सेंटर में और 21-22 दिसंबर को राष्ट्रीय महिला मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन अहमदाबाद के अटलज के पास त्रिदेव मंदिर में आयोजित किया जाएगा। महिला मोर्चे के अधिवेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। 

अगले वर्ष 19-20 जनवरी को अनुसूचित मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा शीर्ष नेता राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और थावरचंद गहलोत संबोधित करेंगे। 31 जनवरी - 1 फरवरी को नई दिल्ली में अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक होगी जिसे अमित शाह संबोधित करेंगे। 

दो और तीन फरवरी को भुवनेश्वर में अनुसूचित जनजाति मोर्चे और 15-16 फरवरी को ओबीसी मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। ओबीसी मोर्चे के अधिवेशन को अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास संबोधित करेंगे। 

इसके अलावा पार्टी के किसान मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन 21-22 फरवरी को उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। हालांकि पार्टी ने इसके लिए अभी स्थान का चयन नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि यह अधिवेशन पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। पीएम इस अधिवेशन के दूसरे दिन यानी 22 फरवरी को किसानों की एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। वे इस सभा में किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें