फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में नागरिकता विधेयक पारित होने पर भाजपा प्रवक्ता ने पार्टी छोड़ी

Tue, 08 Jan 2019 10:16 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लोकसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित होने के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मेहदी आलम बोरा ने इसके विरोध में मंगलवार को पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया ।
विज्ञापन


इस विधेयक के विरोध में बोरा पहले ऐसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं जिन्होंने इसके विरोध में भाजपा छोड़ी है। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास को अपना त्यागपत्र सौंपा है।

बोरा ने अपने त्यागपत्र में लिखा है, ‘‘मैं नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करता हूं। मैं सही अर्थों में महसूस करता हूं कि इससे असमी समाज को हानि होगी।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘यह विधेयक असमी समाज के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को प्रभावित करेगा। इसलिए मैं लगातार इसका विरोध करता आ रहा हूं।’’ 

बोरा ने कहा, ‘‘लोकसभा में इस विधेयक के पारित होने के बाद मैं भाजपा से सहमत नहीं हो सका और इसलिए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं ।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें