फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी का मायावती पर पलटवार कहा, विकास से नहीं सिर्फ दौलत से है प्यार

Mon, 10 Oct 2016 03:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा - फोटो : pti
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी वादा पूरा न करने और सांप्रदायिक तानाबाना बिगाड़ने के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अपने पूरे राजनीतिक कैरियर में सिर्फ दौलत से प्यार करने वाली मायावती जानबूझ कर मोदी सरकार के विकास कार्यों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य की जनता प्रदेश में बुआ (मायावती)-भतीजे (मुख्यमंत्री अखिलेश यादव) के 15 साल के गुंडाराज से बेहाल है।

उन्होंने सवाल किया कि मायावती अपने भतीजे पर हमलावर क्यों नहीं होती जिनकी सरकार मोदी सरकार की ओर से गरीबों और वंचितों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई 80 येजनाओं को जमीन पर उतारने में हीलाहवाली कर रहे हैं। 
विज्ञापन

अब भी मायावती का पीछा कर रहे घोटाले

- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय सचिव शर्मा ने कहा कि दलितों के नाम पर सत्ता में आई मायावती ने दलितों की जगह दौलत से प्यार किया। जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं और मंत्रियों को लूट की खुली छूट दी।

सत्ता में रहने के दौरान मायावती ने दलितों का भला करने के बदले मूर्तियां लगवाने पर ज्यादा ध्यान दिया। उनके कार्यकाल में हुए कई घोटालों ने अब तक उनका पीछा नहीं छोड़ा है। शर्मा ने बसपा प्रमुख को पाकिस्तान के खिलाफ सेना की ओर से किए गए सर्जिकल अटैक पर राजनीति न करने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़इच्छाशक्ति के कारण सेना का मनोबल ऊंचा हुआ है। देश की जनता सेना के साथ है और पाकिस्तान को सिखाए गए सबक से गदगद है। ऐसे में बसपा प्रमुख को प्रधानमंत्री पर हमला बोलने के बदले अपने भतीजे अखिलेश की सरकार के खिलाफ बयानबाजी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें