बसपा प्रमुख मायावती का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी वादा पूरा न करने और सांप्रदायिक तानाबाना बिगाड़ने के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अपने पूरे राजनीतिक कैरियर में सिर्फ दौलत से प्यार करने वाली मायावती जानबूझ कर मोदी सरकार के विकास कार्यों की अनदेखी कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता प्रदेश में बुआ (मायावती)-भतीजे (मुख्यमंत्री अखिलेश यादव) के 15 साल के गुंडाराज से बेहाल है।
उन्होंने सवाल किया कि मायावती अपने भतीजे पर हमलावर क्यों नहीं होती जिनकी सरकार मोदी सरकार की ओर से गरीबों और वंचितों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई 80 येजनाओं को जमीन पर उतारने में हीलाहवाली कर रहे हैं।