BJP: भाजपा प्रवक्ता ने ईवीएम को लेकर विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस का मानना है कि अगर मैं जीतता हूं तो मैं सही हूं और हारता हूं तो कोई और जिम्मेदार है। यह मानसिकता सिर्फ हास्यास्पद ही नहीं, बल्कि संदेहास्पद भी है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग (ईसी) पर लगाए गए आरोपों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आयोग का 1,642 पन्नों का विस्तृत जवाब कांग्रेस की बदले की भावना और संदिग्ध इरादों का सबूत है। कांग्रेस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की आलोचना करने पर सवाल उठाते हुए त्रिवेदी ने कहा कि ये मशीनें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बिना किसी समस्या के काम कर रही थीं। लेकिन इन पर 2023 में राज्यस्थान और हरियाणा में सवाल खड़े किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, चुनाव आयोग का 1,642 पन्नों का विस्तृत जवाब कांग्रेस के बेतुके आरोपों का जवाब है। कांग्रेस का मानना है कि अगर मैं जीतता हूं तो मैं सही हूं और हारता हूं तो कोई और जिम्मेदार है। यह मानसिकता सिर्फ हास्यास्पद ही नहीं, बल्कि संदेहास्पद भी है। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर आरोप लगाने की कांग्रेस की कोशिशें न केवल हास्यापद हैं, बल्कि विध्वंसक हैं।
लोकसभा चुनाव में 99 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस आत्मविश्वास ने उस ने हरियाणा में हराया। उन्होंने कहा, कांग्रेस को अपनी बिगड़ैल राजकुमार की मानसिकता को छोड़ देना चाहिए, जिससे यह दुर्घटना हुई। जनता ऐसे आरोपों को संदेह की दृष्टि से देखती है। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग ने कांग्रेस हरियणा चुनावों में अनियमितताओं के आरोपों को बेजुबान, गलत और तथ्यों से रहित बताया। आयोग ने कांग्रेस को यह भी सुझाव दिया कि वह चुनावों के बाद बिना सबूत के आरोप लगाने से बचे, क्योंकि इससे सार्वजनिक अशांति और अराजकता पैदा हो सकती है।