फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'राहुल गांधी को लगता है LoP मतलब लीडर ऑफ पाकिस्तान', भाजपा का नेता-विपक्ष पर तीखा पलटवार

Sat, 24 May 2025 02:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि, 'मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर छिटपुट था, विजय वडेट्टीवार भी अपना ज्ञान देते हैं। राहुल गांधी को लगता है कि LoP का मतलब पाकिस्तान का नेता होता है।'
विज्ञापन
राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को निशाने पर ले रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो गई। राहुल गांधी के आरोपों पर अब भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


'राहुल गांधी को लगता है LoP का मतलब पाकिस्तान का नेता'
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'राहुल गांधी का कहना है कि भारत-पाकिस्तान को जोड़ दिया गया है, लेकिन असल में कांग्रेस और पाकिस्तान को जोड़ लिया गया। कांग्रेस पार्टी लगातार पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर की भाषा बोलती रही है। यह पहली बार नहीं है। जब पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है कि ऑपरेशन सिंदूर कितना सफल रहा, यहां तक कि पाकिस्तानी सांसद भी स्वीकार कर रहे हैं कि वहां कितनी तबाही हुई, 9 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए, उसके बाद भी कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोलती है।' भाजपा नेता ने कहा कि 'मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर छिटपुट था, विजय वडेट्टीवार भी अपना ज्ञान देते हैं। राहुल गांधी को लगता है कि LoP का मतलब पाकिस्तान का नेता होता है।'

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'आतंकवाद पर चुप नहीं बैठेंगे, जो वर्षों से झेल रहे, वो साझा करेंगे', US जाते वक्त बोले थरूर
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने लगाए थे ये आरोप
राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में विदेश मंत्री एस जयशंकर की आलोचना की। उन्होंने एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'भारत की विदेश नीति फेल हो गई है।' राहुल गांधी ने पूछा कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ा जा रहा है? पाकिस्तान की निंदा करने में किसी देश ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया? ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए किसने कहा? उन्होंने साफ कहा कि भारत की विदेश नीति पूरी तरह से चरमरा गई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें