फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी फिर से आचार समिति के अध्यक्ष बनाए गए

Wed, 12 Sep 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुत्री प्रतिभा के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (फाइल फोटो) - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को सदन की आचार समिति का पुन: अध्यक्ष मनोनीत किया है। आचार समिति संसद सदस्यों के आचार व्यवहार संबंधी शिकायतों पर विचार करती है। लोकसभा समाचार के अनुसार, समिति जरूरत महसूस होने पर सदस्यों की नैतिकता एवं अनैतिक आचार से जुड़े मामलों में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच कर सकती है और उपयुक्त सिफारिश भी दे सकती है। 

विज्ञापन


आचार समिति के सदस्यों में ए अरूणमोझिथेवन, निनांग एरिंग, शेर सिंह गुबाया, हेमंत तुकाराम गोडसे, प्रह्लाद वेंकटेश जोशी, भगत सिंह कोश्यारी, भृर्तुहरि महताब, करिया मुंडा, जयश्रीबेन पटेल, जे सी दीवाकर रेड्डी, सुमेधानंद सरस्वती, राकेश सिंह, अक्षय यादव, हुकुमदेव नारायण यादव शामिल हैं । 

लोकसभा अध्यक्ष ने डा. रमेश पोखरियाल निशंक को सरकारी अश्वासनों संबंधी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। समिति के सदस्यों में राजेन्द्र अग्रवाल, एंटो एंटनी, तारिक अनवर, ई टी मोहम्मद बशीर, प्रो सुगत बोस, नारणभाई कछाड़िया, बहादुर सिंह कोली, प्रह्लाद सिंह पटेल, ए टी नाना पाटिल, सी आर पाटील, सुनील कुमार सिंह, के सी वेणुगोपाल, एस आर विजय कुमार शामिल हैं। 
विज्ञापन


स्पीकर ने पी करूणाकरण को सदन की बैठक से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति का अध्यक्ष पुन: मनोनीत किया है। चंद्रकांत बी खैरे को पटल पर रखे जाने वाले पत्रों संबंधी समिति का अध्यक्ष फिर से मनोनीत किया गया है। (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें